कौशांबी में 2 बेटों ने मां के साथ मिलकर पिता नाथन सरोज को कुल्हाड़ी से काट डाला, वजह सिर्फ ये थी

UP News: यूपी के कौशांबी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 2 बेटों ने अपनी मां के साथ मिलकर, अपने पिता का जो हाल किया, उसने सभी को हिला दिया.

UP News

अखिलेश कुमार

30 Mar 2026 (अपडेटेड: 30 Mar 2026, 06:03 PM)

follow google news

UP News: कौशांबी के अजरौली गांव में 60 साल के नाथन सरोज अपने 2 बेटों और पत्नी के साथ रहते थे. 28 मार्च के दिन नाथन का शव बरामद किया गया. उनको बड़ी ही निर्ममता के साथ मारा गया था. उनको कुल्हाड़ी से काट डाला गया था. हैरानी की बात ये थी कि मृतक के दोनों बेटे और मृतक की पत्नी घटना के बाद से लापता थे. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस जांच में सामने आया कि नाथन की हत्या उनके दोनों बेटों ने ही मिलकर की थी. इस साजिश में नाथन की पत्नी भी शामिल थी. दोनों बेटों ने मां के साथ मिलकर अपने पिता नाथन सरोज को कुल्हाड़ी से काट डाला था.

क्यों की अपने ही पिता की हत्या?

एसपी राजेश कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की थी. इसी दौरान महेवा घाट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी बेटा लवलेश, झुरई और पत्नी कलुटिया को लौगावा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया.

एसपी राजेश कुमार ने बताया, पूछताछ में पता चला है कि मृतक नाथन सरोज की दो पत्नियां थी. पहली पत्नी कलुटिया के दो पुत्र लवलेश व झुरई थे. दूसरी पत्नी सावित्री थी. मृतक ने तीन-चार साल पहले करीब सवा बीघा जमीन दूसरी पत्नी सावित्री के नाम कर दी थी, जिसको लेकर पहली पत्नी और उसके बच्चे भड़के हुए थे. 

एसपी ने आगे बताया, अब ढाई बीघा जमीन और बची थी. बच्चे उसे अपने नाम करवाना चाहते थे. इसी को लेकर तीनों ने मिलकर नाथन को मार डाला. पूछताछ में आरोपी बेटे लवकेश ने बताया है कि जमीन ना होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो रही थी. उसकी उम्र 30 साल हो चुकी थी. वह पिता से जमीन के लिए कहता भी था. मगर वह नाम नहीं कर रहे थे. ऐसे में दोनों बेटों ने मां के साथ मिल पिता को मार डाला.