UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के किसानों और आम जनता के लिए अगले कुछ घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 31 मार्च की सुबह 9 बजे तक (या इसके बाद भी) प्रदेश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज क्षेत्र और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना है. बेमौसम की यह मार फसलों के लिए चिंता का सबब बन सकती है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में ओलावृष्टि की ज्यादा संभावना
मौसम विभाग ने चिन्हित किया है कि बादलों की आवाजाही और हवा के दबाव के चलते इन क्षेत्रों में ओले गिरने की घटना अधिक हो सकती है:
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं इनके आसपास के इलाके.
सावधानी बरतने की सलाह
ओलावृष्टि और तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. विशेषकर खुले मैदान में काम कर रहे किसानों और राहगीरों को बिजली कड़कने या ओले गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है.
ADVERTISEMENT









