सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम का हुआ ये हाल, यूपी पुलिस पहुंची बिहार और फिर...

Maulana Abdullah Saleem arrested: सीएम योगी की मां और गौमाता पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार से गिरफ्तार. यूपी एसटीएफ ने पूर्णिया में दबिश देकर दबोचा. बहराइच पुलिस कोतवाली में कर रही है पूछताछ. भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुए थे कई मुकदमे.

Maulana Abdullah Saleem Arrested

आशीष श्रीवास्तव

31 Mar 2026 (अपडेटेड: 31 Mar 2026, 10:39 AM)

follow google news

Maulana Abdullah Saleem Arrested: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौ माता के खिलाफ भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है.  यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने एक साथ मिलकर किया है. मौलाना अब्दुल्ला सलीम की गिरफ्तारी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें सादी वर्दी में पुलिसकर्मी उसे ले जाते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद

यह पूरा विवाद रमजान के महीने में एक वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ. मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम वीडियो में गौ माता के साथ-साथ सीएम योगी की मां के खिलाफ  भी बेहद आपत्तिजनक और गाली-गलौज भरी भाषा का इस्तेमाल किया था. इस वीडियो के सामने आते ही यूपी के बहराइच, बलरामपुर और महाराजगंज समेत कई जिलों में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे दर्ज किए.

बिहार से हुई गिरफ्तारी के बाद बहराइच ले गई यूपी पुलिस

भड़काऊ बयान देने के बाद से ही मौलाना फरार चल रहा था. यूपी पुलिस की कई टीमें और एसटीएफ लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थीं. खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम सादी वर्दी में बिहार के पूर्णिया पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस उसे लेकर बहराइच पहुंच चुकी है. यहां शहर कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मौलाना की इस भड़काऊ टिप्पणी के पीछे की असल मंशा क्या थी. क्या यह केवल एक तात्कालिक बयान था या इसके पीछे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोई बड़ी साजिश थी? बहराइच कोतवाली में दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी मौलाना से उसके पुराने रिकॉर्ड्स और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

(संतोष शर्मा के इनपुट के साथ).