Moradabad Protest: मुरादाबाद में शिवसेना (शिंदे गुट) का प्रदर्शन, मथुरा मामले में कार्रवाई के खिलाफ कार्यकर्ताओं का विरोध

Newzo

• 04:52 PM • 29 Mar 2026

Moradabad News: मुरादाबाद में शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने मथुरा में दर्ज मुकदमों के विरोध में DM कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया.नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

UP Tak
Google CTA

Moradabad News: मुरादाबाद में रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन मथुरा में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में किया गया.

यह भी पढ़ें...

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जेल में बंद लोगों को जल्द रिहा किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी का गठन किया जाए.

चेतावनी दी कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज 

शिवसेना (शिंदे गुट) के जिला अध्यक्ष नन्हे चौधरी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि “हिंदुओं की सरकार” में ही हिंदू समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

मंडल अध्यक्ष गुड्डू ने भी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन अपने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा.