मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और विकास की रफ्तार का खाका खींचा. उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कों, एक्सप्रेसवे और नमो भारत (रैपिड रेल) जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रदेश निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.
ADVERTISEMENT
'पहले अराजकता थी, अब युवाओं को मिल रहे अवसर'
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले राज्य में सुरक्षा की भारी कमी थी, नौजवानों को नौकरियां नहीं मिलती थीं और चारों तरफ अराजकता का माहौल था. लेकिन वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यूपी ने अपनी एक नई और मजबूत पहचान बनाई है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस परिवर्तन और विकास की यात्रा में अपना सक्रिय योगदान दें
अयोध्या राम मंदिर और महाभारत का दिया उदाहरण
भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे नए उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पहचान बताया. महाभारत के प्रसंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध में अर्जुन के सारथी बनकर राष्ट्र कल्याण का मार्ग दिखाया था, उसी तरह हर कार्यकर्ता को 'राष्ट्र प्रथम' (Nation First) के भाव से कार्य करते हुए समाज और देश के विकास का सारथी बनना चाहिए.
ADVERTISEMENT










