उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम रंग ला रही है. इसी क्रम में अमेठी जिले में आयोजित 'मुख्यमंत्री रोजगार मेले' ने स्थानीय युवाओं के लिए उम्मीदों और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोल दिए हैं. अब जिले के प्रतिभावान युवाओं को रोजगार की तलाश में दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है, बल्कि देश और विदेश की दिग्गज कंपनियां खुद उनके शहर पहुंचकर योग्यता के आधार पर उनका चयन कर रही हैं.
ADVERTISEMENT
घर के पास रोजगार से बढ़ा आत्मविश्वास, पलायन पर लगा अंकुश
इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि युवाओं को उनके ही गृह जिले और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी के अवसर प्राप्त हुए. दूर-दराज के शहरों में भटकने की बाध्यता समाप्त होने से युवाओं के आत्मविश्वास में भारी इजाफा देखा जा रहा है. आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे युवा अब अपने परिवार के साथ रहकर स्वाभिमान का जीवन जी रहे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और नीतियों के कारण प्रदेश के युवाओं को अपनी ही माटी में सपनों को सच करने का मंच मिल रहा है.
महिलाओं और युवतियों को मिला विशेष संबल
रोजगार मेले की इस पहल से महिला अभ्यर्थियों को भी बहुआयामी लाभ मिल रहा है. घर के पास ही नौकरी के अवसर मिलने से आने-जाने की सुरक्षा और परिवहन की सुविधाएं सुलभ हुई हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवतियां भी स्वावलंबी बन रही हैं. रोजगार पाने वाले युवाओं और उनके परिजनों ने खुशी और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से उनके परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आ रहा है.
ADVERTISEMENT










