Meerut Crime News: मेरठ में परीक्षा देने निकली छात्रा की रेप के बाद बेरहमी से हत्या, खेत में मिला अर्धनग्न शव, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

Meerut Crime News: मेरठ में 3 दिन से लापता छात्रा का खेत में मिला अर्धनग्न शव. शक के चलते पूर्व प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद की हत्या. भीम आर्मी का प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार.

यूपी तक

• 05:38 PM • 18 May 2026

follow google news

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती हुई एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. तीन दिन पहले घर से परीक्षा (एग्जाम) देने निकली एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद बेरंबेरहमी से हत्या कर दी गई. लापता छात्रा का अर्धनग्न शव एक गन्ने के खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस वीभत्स वारदात के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है.

यह भी पढ़ें...

शक के चलते पूर्व प्रेमी ने ही रची मौत की साजिश, जुर्म कबूला

छात्रा की गुमशुदगी के बाद से ही पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे. शव मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो मृतका का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है. पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसे शक था कि युवती किसी और के संपर्क में थी और उससे बातचीत करती थी. इसी नफरत और सनक के चलते उसने छात्रा को अपने जाल में फंसाया और इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दे डाला.

भीम आर्मी का प्रदर्शन, न्याय की मांग को लेकर फूटा गुस्सा

इस जघन्य अपराध की खबर मिलते ही मेरठ में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा उफान पर आ गया. भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है; उनका कहना है कि उनकी बेटी के सारे सपने पल भर में अधूरे रह गए. घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों पर भी चौतरफा दबाव है.

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए सबूत, पोस्टमार्टम जारी

वारदात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना प्रभारी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने तुरंत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य संजोए हैं. इसके साथ ही पुलिस उस रूट के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी खंगाल रही है, जहाँ से छात्रा लापता हुई थी.

फिलहाल, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए हर कानूनी पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है.