GF के साथ पति को देख भड़की पत्नी, कार के बोनट पर लटकी... मयंक ने कई KM तक दौड़ा दी गाड़ी, फिर जो हुआ चौंका देगा!

यूपी तक

• 04:38 PM • 04 Oct 2026

मेरठ में पति ने पत्नी को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़कर गाड़ी तेज़ रफ्तार से चलाकर जान से मारने की कोशिश की। पत्नी ने कार के बोनट पर लटककर अपनी जान बचाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी गिरफ्तार किए।

Google CTA

Meerut Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ कार में देखकर पत्नी के विरोध का मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के चलते चर्चा में है. आरोप है कि सुनीता ने कार में मौजूद दूसरी महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, जिसके बाद पति मयंक ने कार चला दी. इस दौरान सुनीता कार के बोनट पर लटक गई. महिला का आरोप है कि मयंक ने कई किलोमीटर तक कार दौड़ाई और इस दौरान गाड़ी को दो बार डिवाइडर से टकराया. बाद में लोगों ने किसी तरह कार रुकवाई. आरोप है कि इसके बाद मयंक ने पत्नी के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने मामले में मयंक और उसकी कथित गर्लफ्रेंड माही को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी है.

यह भी देखें...

पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भड़की सुनीता

यह मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र का है. काजीपुर निवासी सुनीता की शादी साल 2012 में किठौर थाना क्षेत्र के रहने वाले मयंक से हुई थी. शादी के बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी. सुनीता के परिजनों की तरफ से मयंक के खिलाफ पहले शिकायत भी दर्ज कराई गई थी. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. फिलहाल सुनीता अपने बच्चों के साथ लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रह रही थी.

पति को कार में दूसरी महिला के साथ देखा

सुनीता को कथित तौर पर पता चला कि उसका पति मयंक एक दूसरी महिला के साथ कार में मौजूद है. इसके बाद वह हापुड़ रोड पर इंडियन ऑयल पंप के सामने पहुंची. आरोप है कि सुनीता ने कार में बैठी महिला को बाहर निकालने की कोशिश की और पति का विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. सुनीता का आरोप है कि विवाद के दौरान मयंक ने कार चला दी. कार आगे बढ़ी तो वह बोनट पर लटक गई.

लटकी पत्नी को लेकर कई किलोमीटर दौड़ी कार

सुनीता ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि कार चलने के बाद भी वह बोनट पर लटकी रही और मयंक ने कई किलोमीटर तक गाड़ी नहीं रोकी. महिला का आरोप है कि उसे जान से मारने की कोशिश की गई और कार को दो बार डिवाइडर से टकराया गया. इसके बावजूद वह किसी तरह बोनट पर लटकी रही. कुछ दूरी पर लोगों ने कार को रुकवाया, जिसके बाद सुनीता नीचे उतर सकी. आरोप है कि इसके बाद मयंक ने उसके साथ मारपीट भी की.

वायरल वीडियो के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद सुनीता ने थाने पहुंचकर अपने पति मयंक और उसकी कथित गर्लफ्रेंड माही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. शिकायत में उसने आरोप लगाया कि पति के साथ दूसरी महिला को देखकर उसने कार रोकने और महिला को बाहर निकालने की कोशिश की थी. आरोप है कि इसी दौरान मयंक ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिसके चलते वह बोनट पर लटक गई. सुनीता ने यह भी आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से कार को दो बार डिवाइडर से टकराया गया.

मयंक और माही गिरफ्तार, कार भी सीज

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति मयंक और कथित गर्लफ्रेंड माही को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी सीज कर दिया है. मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

सीओ संग्राम सिंह ने बताया पूरा घटनाक्रम

मेरठ के सीओ कोतवाली संग्राम सिंह के मुताबिक, 3 अक्टूबर को लोहिया नगर थाने में यह मामला सामने आया था. उनके अनुसार काजीपुर निवासी सुनीता ने अपने पति मयंक को उसकी गर्लफ्रेंड माही के साथ देखा था. सुनीता ने दोनों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद कहासुनी हुई. सीओ के मुताबिक आरोप है कि इसके बाद मयंक ने पत्नी को जान से मारने की नीयत से उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए मयंक और माही को गिरफ्तार किया और कार को सीज कर दिया. मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.