वृंदावन जा रही हूं, फिर नहीं लौटी... नोएडा की विभा को ढूंढने प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे परिजन

यूपी तक

• 03:44 PM • 04 Oct 2026

Vibha Kumari Missing: नोएडा की रहने वाली 35 साल की विभा कुमारी 15 अगस्त से लापता हैं. वह घर से वृंदावन जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी हैं. विभा के परिवार वाले उन्हें ढूंढते हुए वृंदावन के कुंज आश्रम पहुंच गए हैं.

Google CTA

Vibha Kumari Missing: नोएडा की रहने वाली 35 साल की विभा कुमारी 15 अगस्त से लापता हैं. वह घर से वृंदावन जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी हैं. विभा के परिवार वाले उन्हें ढूंढते हुए वृंदावन के कुंज आश्रम पहुंच गए हैं. परिवार को शक है कि वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम या उसके आसपास हो सकती हैं. फिलहाल परिवार अपनी बेटी को जल्द से जल्द वापस पाने के लिए मीडिया से मदद मांग रहा है.

यह भी देखें...

15 अगस्त से लापता है विभा

परिवार वालों ने बताया कि विभा पहले भी बिना बताए घर से चली जाती थी, लेकिन कुछ समय बाद वापस आ जाती थी. इस बार वह 15 अगस्त को वृंदावन जाने का बोलकर निकली थी. काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है. विभा प्रेमानंद महाराज की बहुत बड़ी भक्त है. इसलिए परिवार वालों ने आश्रम में उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन वह वहां नहीं मिली. अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

आश्रम पर परिवार लगा रहा आरोप

विभा के नहीं मिलने से परिवार के लोग काफी गुस्से में हैं और आश्रम पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. परिवार को ठोस सबूत चाहिए कि उनकी बेटी वहां नहीं है. दूसरी तरफ, आश्रम के लोगों का कहना है कि वे माता-पिता की इजाजत के बिना किसी को दीक्षा नहीं देते हैं. आश्रम ने परिवार के सारे आरोपों को अपने खिलाफ एक साजिश बताया है. उन्होंने इस पूरे मामले की बिना किसी भेदभाव के सही जांच करने की मांग की है.

वृंदावन में पहले भी हुई घटनाएं

यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले हाथरस के रहने वाले अनुज के लापता होने की घटना भी सामने आई थी. उस समय भी परिवार ने आरोप लगाया था कि उनका बच्चा आश्रम में है और बाद में बरसाना पुलिस ने उसे आश्रम से ही ढूंढ निकाला था. ऐसी पुरानी घटनाओं के कारण ही वृंदावन में लापता लोगों की तलाश का मामला गरमा रहा है. फिलहाल, विभा का परिवार अपनी बेटी से मिलने के लिए संघर्ष कर रहा है और मीडिया व पुलिस की मदद से इस मामले को सुलझाने की कोशिश जारी है.