‘मैं अंबेडकरवादी हूं…’ शहवाज संग शादी करने जा रही मेरठ की आकांक्षा गौतम ने हिंदू संगठनों को ये सब कह डाला

उस्मान चौधरी

10 Feb 2026 (अपडेटेड: 10 Feb 2026, 02:30 PM)

Meerut News: मेरठ में 13 फरवरी के दिन एक शादी होनी है. इसको लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है. दरअसल लड़का मुस्लिम है और लड़की का नाम आकांक्षा गौतम है. केस भी दर्ज हो गया है. अब आकांक्षा सामने आई है और ये सब बताया है.

Meerut, Meerut news, Meerut viral news, Hindu Girl Married Muslim Lover, Meerut Hindu Girl Married Muslim Lover, Meerut hindu muslim, up news, up viral news, मेरठ, मेरठ हिंदू मुस्लिम, हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Meerut Hindu Girl Married Muslim Lover: उत्तर प्रदेश के मेरठ में 13 फरवरी के दिन एक शादी होनी है. अब इसी शादी को लेकर मेरठ में हंगामा मचा हुआ है. दरअसल जिस लड़की की शादी होनी है, उसका नाम आकांक्षा गौतम है. आकांक्षा गौतम की शादी जिस लड़के के साथ होनी है, उसका नाम शहवाज राणा उर्फ साहिल है. दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं. अब इसको लेकर हिंदू संगठन एक्टिव हो गए हैं और वह इसका विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये लव जिहाद का मामला है. 

यह भी पढ़ें...

आकांक्षा गौतम के चाचा भी इस शादी का विरोध कर रहे हैं और अब मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज कर ली गई है. इसी बीच आकांक्षा गौतम सामने आ गई है और उसने अपने रिश्तों को लेकर सब कुछ साफ कर दिया है.

ये भी पढ़ें: हापुड़ के मुस्लिम बहुल्य इलाके में अकेला रह रहा था हिंदू परिवार, उनके बेटे अर्जुन की मौत हुई तो मुसलमानों ने ये सब किया

मैं हिंदू नहीं बौद्ध हूं- आकांक्षा गौतम 

मेरठ के गंगानगर की रहने वाली आकांक्षा गौतम बैंक में काम करती है. दूसरी तरफ शहवाज राणा उर्फ साहिल भी लीसाड़ी गेट का रहने वाला है. दोनों के बीच 6 सालों से रिलेशन चल रहा है. शादी के कार्ड भी छप गए हैं. अब जब विवाद हुआ है और केस दर्ज किया गया है तो आकांक्षा सामने आई है.

आकांक्षा का कहना है कि वह हिंदू नहीं बल्कि बौद्ध है. वह अंबेडकरवादी है. सनातनी नहीं है. पिछले 6 सालों से वह लड़के को जानती है. उसके घर आना-जाना भी है. लड़की का ये भी कहना है कि उसका पूरा परिवार इस रिश्ते के लिए राजी है. ऐसे में हिंदू संगठन किस हक से ये शादी रद्दा करवा रहे हैं? 

मैं सनातनी नहीं हूं…

आकांक्षा का कहना है कि वह और शाहबाज 6 सालों से दोस्त हैं. दोनों परिवार शादी के लिए राजी हैं. शादी भी बौद्ध धर्म के हिसाब से हो रही है, क्योंकि वह सनातनी नहीं बल्कि अंबेडकरवादी है. आकांक्षा का साफ कहना है कि वह ये शादी करके रहेगी. उसका परिवार उसके साथ है.

चाचा की एफआईआर पर ये बोली

बता दें कि आकांक्षा के चाचा ने मामले में केस दर्ज करवाया है. अपने चाचा को लेकर आकांक्षा का कहना है कि उसके चाचा का घर में आना-जाना नहीं है. वह उसे परेशान कर रहे हैं. संपत्ति मांग रहे हैं. मेरे प्रेमी को बदनाम किया जा रहा है.

आकांक्षा का कहना है कि शादी के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. बैंकेट हॉल वाले बुकिंग कैंसिल करने के लिए कह रहे हैं. ये लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं. युवती ने साफ कहा है कि वह शाहबाज से ही शादी करेगी. युवती का कहना है कि ये मामला ना हिंदू-मुस्लिम का है और ना ही लव जिहाद का है.

चाचा ने क्या आरोप लगाए?

युवती के चाचा प्रेमचंद सुभाष बाजार के रहने वाले हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी भतीजी को बहला-फुसलाकर जाल में फंसाया गया है. भतीजी की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल मेरठ पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है.

आपको बता दें कि ये मामला तब सामने आया, जब दोनों के शादी के कार्ड वायरल हुए. इसके बाद हिंदू संगठन मामले में एक्टिव हुए और मामला पुलिस के पास तक पहुंचा.