बदायूं में 1000 रुपए लेकर दो दोस्तों से करा दिया पत्नी का रेप! इसके बाद नेत्रहीन जेठ ने जो किया वो भी जानिए

अंकुर चतुर्वेदी

10 Feb 2026 (अपडेटेड: 10 Feb 2026, 12:03 PM)

UP News: यूपी के बदायूं में इंसानियत शर्मसार! पति ने महज 1000 रुपये के लिए पत्नी को दोस्तों के हाथ बेचा. जंगल में महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर पति बोला- "तुझसे पैसा कमाऊंगा". पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार.

UP News

UP News

Google CTA

UP News: बदायूं जिले से सामने आई ये घिनौनी वारदात अल्लैहपुर खुर्द गांव की रहने वाली एक महिला से जुड़ी हुई है. 6 फरवरी की सुबह महिला के लिए आम दिनों जैसी ही थी. वह अपने पति के साथ घर से गैस के कागज बनवाने के लिए निकली थी. उसे क्या पता था कि यह दिन उसके जीवन का सबसे बदनसीब दिन बनने वाला है. महिला का आरोप है कि पैसों के लालच में उसके पति ने उसका 2 आदमियों से रेप करवा दिया है. पीड़िता के साथ क्या-क्या हुआ उसने पूरी कहानी पुलिस को बता दी है. महिला की अब बस एक ही मांग है और वो यह कि उसके पति को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

यह भी पढ़ें...

पीड़िता ने तहरीर में क्या बताया?

पीड़ित महिला की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, जब वह पति संग गैस के कागज बनवाने के लिए जा रही थी तब रास्ते में पति के दो दोस्त पप्पू और बालकिशन मिल गए. आरोप है कि वहीं पर पति ने पप्पू और बालकिशन से एक हजार रुपये में सौदा तय किया. पति ने अपनी पत्नी से झूठ बोला कि उसे किसी काम से जाना है और उसे पप्पू व बालकिशन की मोटरसाइकिल पर बैठकर चले जाने को कहा. पति की बात मानकर महिला उनके साथ चली गई. 

जंगल में हुआ गंदा काम!

दोपहर करीब 1 बजे वे दोनों शख्स महिला को बलकनपुर की तरफ जाने वाले रास्ते के जंगल में ले गए. वहां लिप्टस की एक कटी हुई बगिया में दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया. किसी तरह वहां से भागकर जब महिला अपने घर पहुंची और पति से इस धोखे का कारण पूछा तो उसका जवाब रूह कंपा देने वाला था. उसने बेरहमी से कहा, "तुझसे मैं पैसा कमाऊंगा."

जेठ ने दिया महिला का साथ

पीड़िता ने आपबीती अपने जेठ को सुनाई. चूंकि उसके जेठ नेत्रहीन हैं, इसलिए वे रात के समय थाने नहीं पहुंच सके. अगले दिन नेत्रहीन जेठ का हाथ पकड़कर पीड़ित महिला फैजगंज बेहटा थाने पहुंची और आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई. महिला ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर महिला को मेडिकल टेस्ट कराया.

एसपी देहात हृदयेश कठेरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है. 9 फरवरी को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया. महिला के पति के षणयंत्र में शामिल होने की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: पत्नी को था कैंसर, इलाज में खर्च हो रहे थे खूब पैसे... बेशर्म पति राहुल ने ऐसे करा दी उसकी हत्या