Virat Kohli and Anushka Sharma meet Premanand Ji: भारतीय क्रिकेट विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगे नजर आए. हाल ही में यह स्टार कपल मथुरा के वृंदावन पहुंचा जहाँ उन्होंने मशहूर कथावाचक संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विराट और अनुष्का बेहद सादगी के साथ फर्श पर बैठकर महाराज जी के प्रवचन सुनते दिखाई दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT
जानकारी के मुताबिक, विराट और अनुष्का शाम लगभग 5 बजे वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे थे. यहां उन्होंने करीब 1 घंटे का समय बिताया और प्रेमानंद महाराज जी से आध्यात्मिक चर्चा की. अक्सर विराट और अनु्ष्का प्रेमानंद जी के एकांतिक सत्संग में शामिल होते हैं. हालांकि इस बार दोनों ने सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया जिसमें सैकड़ों की संख्या में भीड़ मौजूद दिखी. इस दौरान विराट-अनुष्का बिना किसी खास प्रोटोकॉल के सत्संग में शामिल हुए थे. दर्शन के बाद जब वे आश्रम से बाहर निकले तो उनकी काली गाड़ी भारी जाम में फंस गई. अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा.
रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली हाल ही में लंदन में लंबा वक्त बिताने के बाद फरवरी 2026 के मध्य में मुंबई लौटे थे. भारत वापसी के तुरंत बाद वह वृंदावन पहुंचे थे. विराट अब आगामी IPL 2026 की तैयारियों में जुटने वाले हैं जहां वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खिताब डिफेंड करने उतरेंगे. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विराट ने शानदार खेल दिखाया था. उन्होंने 3 मैचों में 80 की औसत और 105.26 के स्ट्राइक रेट से कुल 240 रन बनाए थे.
वृंदावन से विराट-अनुष्का का खास कनेक्शन
यह पहली बार नहीं है जब कोहली परिवार प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा हो. साल 2025 में भी इस जोड़े ने तीन बार वृंदावन का दौरा किया था. जनवरी 2025 में दोनों अपने बच्चों के साथ महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. मई 2025 में विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक अगले दिन दोनों भावुक अंदाज में महाराज जी से मिलने आए थे. दिसंबर 2025 में भी उन्होंने भक्ति भाव के साथ मत्था टेका था. इन मुलाकातों के दौरान विराट और अनुष्का अक्सर काफी भावुक नजर आते हैं. वहीं प्रेमानंद भी उन्हें लगातार भक्ति मार्ग पर चलते के लिए प्रेरित करते रहते हैं.
ADVERTISEMENT









