Mathura News: यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, DM बोले- हर स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी

Newzo

• 04:50 PM • 07 Aug 2026

Mathura Yamuna Flood: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मथुरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा कर राहत और बचाव की तैयारियों को मजबूत रखने के निर्देश दिए. संवेदनशील गांवों का सर्वे, राहत शिविरों की व्यवस्था और बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है.

यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, DM बोले- हर स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी

यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, DM बोले- हर स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी

Google CTA

Mathura Yamuna Flood: यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मथुरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा कर संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर और तटीय क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है.

यह भी पढ़ें...

जिलाधिकारी ने बताया कि मथुरा जनपद में यमुना नदी लगभग 50 किलोमीटर तक बहती है और कई गांवों तथा आबादी वाले क्षेत्रों को प्रभावित करती है. हथनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है. हालांकि, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.

संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव की व्यापक कार्ययोजना तैयार की है. संवेदनशील गांवों का सर्वे कराया गया है तथा राहत शिविरों के लिए स्थान चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, भोजन, पेयजल, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं. एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं. बाढ़ चौकियों को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "फिलहाल गंभीर बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है. हमारी सभी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं. किसी भी नागरिक को घबराने की आवश्यकता नहीं है. जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा."