लखनऊ में बिजली कटने पर भड़की महिला, पावर हाउस में घुसकर कर्मचारियों को जड़े तड़ातड़ थप्पड़

Lucknow Viral Video Slapping: लखनऊ के विकासनगर में बिजली कटने से नाराज महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा! पावर हाउस में घुसकर कर्मचारियों को थप्पड़ मारे और सरकारी कागज फाड़ दिए. देखिए वायरल वीडियो और पुलिस की कार्रवाई.

यूपी तक

• 11:45 AM • 19 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां बिजली कटने से नाराज एक महिला ने पावर हाउस में घुसकर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट और गाली-गलौज की. घटना बुधवार दोपहर करीब 2:10 बजे की है. विकासनगर सेक्टर-14 स्थित पावर हाउस में एक महिला ने बिजली गुल होने की शिकायत करने के लिए फोन किया था. 

यह भी पढ़ें...

जब कर्मचारियों ने उससे कनेक्शन नंबर और बिल जमा होने की जानकारी मांगी, तो महिला भड़क गई और फोन काट दिया. 

पावर हाउस में हंगामा और मारपीट

कुछ देर बाद महिला एक युवक के साथ सीधे पावर हाउस पहुंच गई. वहां उसने कर्मचारियों के साथ तीखी बहस शुरू कर दी जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि महिला और उसके साथ आए युवक ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर थप्पड़ मारे. मारपीट के दौरान बिजली कर्मचारी हरीश यादव का गला दबाने की कोशिश की गई और उनका मोबाइल भी छीन लिया गया जब वे घटना का वीडियो बना रहे थे. इस हमले में हरीश यादव, आकाश कनौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव घायल हो गए. 

सरकारी संपत्ति को नुकसान

गुस्से में महिला ने कंट्रोल रूम में रखे सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और एक कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुँची और मामला शांत कराया. जेई (JE) सुनील कुमार वर्मा की शिकायत पर विकासनगर थाने में महिला और युवक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है.