लखनऊ में हिट एंड रन केस की पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा! आरोपी बॉयफ्रेंड शाहनवाज़ पर लगाया ये आरोप

यूपी तक

18 Sep 2026 (अपडेटेड: 18 Sep 2026, 07:50 PM)

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लड़की के साथ बेहद खौफनाक घटना हुई है. पीड़िता ने बताया है कि उसे जानबूझकर कार से कुचलने की कोशिश की गई थी.

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लड़की के साथ बेहद खौफनाक घटना हुई है. पीड़िता ने बताया है कि उसे जानबूझकर कार से कुचलने की कोशिश की गई और उसके साथ जमकर मारपीट भी हुई है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस घटना के बाद से ही पीड़िता को लगातार धमकियां मिल रही हैं और वह अब न्याय की गुहार लगा रही है. 

यह भी देखें...

जानबूझकर कार से कुचलने का प्रयास

पीड़िता ने अपनी दर्दनाक आपबीती बताते हुए कहा है कि आरोपी शाहनवाज के दोस्त दानिश ने उसे जान से मारने का आदेश दिया था. इसी के बाद उस पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई. घटना के वक्त वहां पीड़िता की बहन और बुआ भी मौजूद थीं, लेकिन आरोपी बहुत तेजी से गाड़ी भगा ले गए और उन्हें बचाव का कोई मौका नहीं मिला. इस जानलेवा हमले में आई चोटें अभी तक ठीक नहीं हुई हैं और पीड़िता अंदर तक डरी हुई है.

आरोपियों का ग्रुप देता है धमकियां

पीड़िता के अनुसार, ये आरोपी एक ऐसे गुट का हिस्सा हैं जो अक्सर अलग-अलग जगहों पर गुंडागर्दी और लड़ाई-झगड़ा करते हैं. ये लोग अक्सर क्लब में जाते हैं और वहां भी कई बार मारपीट कर चुके हैं. यह ग्रुप कई अन्य लड़कियों को भी इसी तरह धमकाता रहता है. आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खुलेआम धमकियां देता हुआ नजर आ रहा है. पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके परिवार को पहले भी कई बार डराया-धमकाया जा चुका है.

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

इस पूरी घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है और घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है. मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है. हालांकि, पीड़िता को इस बात का गहरा डर सता रहा है कि अगर आरोपी बेल पर जेल से बाहर आ गए, तो वे उसे फिर से नुकसान पहुंचा सकते हैं. उसने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है.