लखनऊ का ये ऑटो ड्राइवर खामनेई के लिए कुछ भी करने को उतारु, जानिए इनका प्लान

Lucknow Auto Driver Viral Video: लखनऊ के एक ऑटो ड्राइवर जुल्फार अब्बास का वीडियो वायरल है, जिसमें उन्होंने अली खामनेई की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी इशारा करें तो वे ईरान जाकर अपनी जान देने को तैयार हैं. देखिए पूरी बातचीत.

यूपी तक

• 03:39 PM • 03 Mar 2026

follow google news

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद लखनऊ में शिया समुदाय के बीच गहरा दुख है. सोशल मीडिया पर लखनऊ के एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो खामनेई के लिए अपनी जान देने तक की बात कह रहा है. लखनऊ के ऑटो ड्राइवर जुल्फार अब्बास ने अपने ऑटो के पीछे अली खामनेई का पोस्टर लगाया है. अब्बास का कहना है कि खामनेई एक ऐसे लीडर थे जिन्हें पूरी दुनिया मानती थी और उनकी मौत (शहादत) से उन्हें बहुत गहरा दुख पहुंचा है. उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका को लगता है कि उन्हें शहीद करके वे सफल हो गए, लेकिन उनका अंजाम बहुत बुरा होगा.

यह भी पढ़ें...

'मोदी जी इशारा करें तो ईरान चले जाएंगे'

जुल्फार अब्बास ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी जी इशारा करें या ईरान से पैगाम आए कि उन्हें जरूरत है, तो वे अपनी जान की कुर्बानी देने के लिए ईरान चले जाएंगे. उन्होंने अपनी भावनाओं को कर्बला की शहादत से जोड़ते हुए कहा कि वे शहीद होने के लिए तैयार हैं. 

जुल्फार अब्बास का मानना है कि भारत और ईरान के संबंध अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही बहुत अच्छे रहे हैं और भारत (मोदी सरकार) को इस मामले में ईरान का समर्थन करना चाहिए.  जब उनसे भारत और ईरान के प्रति निष्ठा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे दिल से हिंदुस्तान और ईरान दोनों को मानते हैं और जरूरत पड़ने पर हिंदुस्तान के लिए भी शहीद हो सकते हैं.