उत्तर प्रदेश के अमरोहा में होलिका दहन की रात ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है. इस घटना ने त्यौहार की खुशियों के बीच इलाके में दहशत फैला दी है. आपको बता दें कि अमरोहा नगर के मोहल्ला छेवड़ा के पास यह घटना हुई. होलिका दहन की रात करीब 11:30 बजे जब पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी. सिपाही राहुल कुमार उस समय ड्यूटी पर तैनात थे.
ADVERTISEMENT
हमला कैसे हुआ?
गश्त के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने सिपाही राहुल कुमार पर धारदार हथियार (लोहे के दांव) से अचानक हमला कर दिया. सिपाही के कंधे और कान पर गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया. एसपी अमित कुमार आनंद के अनुसार, प्राथमिक जांच में पकड़ा गया आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त (Mentally Unstable) प्रतीत हो रहा है. वह अपना नाम-पता भी ठीक से नहीं बता पा रहा है. आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT









