पिता मानवेंद्र सिंह को आरी से काटकर ड्रम में भरने वाले अक्षत का मीडिया के सामने आया पहला रिएक्शन

First Reaction of Akshat: लखनऊ के मानवेंद्र सिंह हत्याकांड का आरोपी बेटा अक्षत पहली बार कैमरे के सामने आया और पिता की हत्या पर 'सॉरी' बोला. आरी से शव के टुकड़े करने वाले इस कातिल ने अपनी बहन के शामिल होने से इनकार किया है.जानें जेल जाने से पहले उसने क्या-क्या खुलासे किए.

यूपी तक

• 03:37 PM • 25 Feb 2026

follow google news

First Reaction of Akshat: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को दहला देने वाले मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में एक नया वीडियो सामने आया है. अपने ही पिता की हत्या कर उनके शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाले आरोपी बेटे अक्षत को जब पुलिस कोर्ट ले जाने के लिए निकली तब वह पहली बार मीडिया के कैमरे के सामने आया. पिता के शरीर को आरी से काटने वाले इस बेरहम बेटे के चेहरे पर जब सवालों की बौछार हुई तो उसने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सिर्फ एक ही बात कही 'सॉरी, गलती हो गई.'

यह भी पढ़ें...

कैमरे के सामने कही ये बात

जब अक्षत से पूछा गया कि उसने अपने पिता को गोली क्यों मारी और ऐसी क्रूरता क्यों दिखाई तो वह पहले खामोश रहा. काफी कुरेदने पर उसने बहुत धीमी आवाज में कहा कि 'यह सब गलती से हो गया.' हालांकि जिस तरह से उसने कत्ल की पूरी प्लानिंग की थी वह किसी भी तरह से 'गलती' नहीं लगती. पूछताछ के दौरान एक बड़ा सवाल यह उठा कि क्या इस हत्याकांड में अक्षत की बहन भी शामिल थी? जब उससे पूछा गया कि "क्या बहन इन्वॉल्व है?" तो अक्षत ने कोई शब्द तो नहीं कहा. लेकिन कैमरे के सामने अपना सिर ना में हिलाकर उसे क्लीन चिट देने की कोशिश की.

 बरामद हुए हत्या के खौफनाक सबूत

वीडियो में पुलिस द्वारा बरामद किए गए उन हथियारों और सामान को भी दिखाया गया है जिनका इस्तेमाल इस खौफनाक वारदात में हुआ था. इसमें वह आरी भी शामिल है जिससे शव के टुकड़े किए गए और वह लाइसेंसी राइफल भी जिससे पिता को गोली मारी गई थी. अक्षत ने सबूत छिपाने के लिए राइफल को एक गड्ढे में दबा दिया था और पिता का कटा हुआ सिर घर से 21 किलोमीटर दूर फेंक आया था. रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षत ने घर की तीसरी मंजिल पर पिता की हत्या की थी. जब वह शव को ठिकाने लगाने के लिए ड्रम में भरने लगा और लाश फिट नहीं हुई तब उसने आरी उठाकर पिता के हाथ, पैर और सिर काटकर अलग कर दिए. इस शातिराना हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह काफी समय तक पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन अंततः कड़ियां जुड़ती गईं और उसका खौफनाक चेहरा सामने आ गया.