देवरिया के पप्पू यादव की किसने की हत्या? सामने आई कहानी हैरान कर देगी

देवरिया के बैतालपुर में पप्पू यादव की हत्या से सनसनी फैल गई है. मुखबिरी की रंजिश में हुई इस वारदात में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानें क्या है पूरा मामला.

यूपी तक

• 03:40 PM • 16 Apr 2026

follow google news

देवरिया में पप्पू यादव की नृशंस हत्या ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. 12 अप्रैल की रात बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया गया. शुरुआती जांच में हत्या की वजह 'मुखबिरी का शक' सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पप्पू यादव ने पूर्व में कई अपराधियों की गुप्त सूचना पुलिस को दी थी, जिससे उनकी गिरफ्तारियां हुई थीं. इसी रंजिश का बदला लेने के लिए अपराधियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें...

गांव से बुलाकर किया हमला

आरोप है कि पप्पू के ही गाँव के कुछ लड़के उसे बहाने से घर से बुलाकर बाहर ले गए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया. हत्यारों ने बेहद चालाकी दिखाई और वारदात के बाद खुद ही मृतक के पिता को घटना की जानकारी दी, ताकि उन पर शक न जाए. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. हालांकि, मामले का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

सियासी सरगर्मी तेज

इस हत्याकांड के बाद जिले में तनाव का माहौल है और राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है. समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा है ताकि उन्हें सांत्वना दी जा सके और न्याय की मांग को बुलंद किया जा सके. स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें फरार मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं.