लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड... आसमान में छाया काला धुआं, गरीबों के आशियाने जलकर राख

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गाजियाबाद में आग ने भारी तबाही मचाई है. लखनऊ में 2 बच्चों की मौत और 200 झुग्गियां जलने के बाद, अब गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है.

यूपी तक

• 03:27 PM • 16 Apr 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों, लखनऊ और गाजियाबाद से आगजनी की बेहद दर्दनाक खबरें सामने आई हैं. राजधानी लखनऊ के विकास नगर में 15 अप्रैल की शाम लगी भीषण आग की तपिश अभी कम भी नहीं हुई थी कि अगले ही दिन 16 अप्रैल को गाजियाबाद के इंदिरापुरम और कनावनी इलाकों में भी विकराल आग ने कोहराम मचा दिया.

यह भी पढ़ें...

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग का तांडव

लखनऊ की घटना के ठीक अगले दिन, गुरुवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम और कनावनी क्षेत्रों में स्थित झुग्गी बस्तियों और कबाड़ के गोदामों में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि इनका काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया. हालांकि, गाजियाबाद में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन गरीबों की जमा-पूंजी और आशियाने पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं.

लखनऊ में 200 झुग्गियां राख, दो मासूमों की मौत

लखनऊ के विकास नगर में सोमवार शाम हुए अग्निकांड ने भारी तबाही मचाई. इस हादसे में लगभग 200 झुग्गियां जलकर राख हो गईं. दुखद बात यह रही कि इस आग की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत की खबर सामने आई है. आग के दौरान एक के बाद एक हुए कई सिलेंडर ब्लास्ट ने इलाके में दहशत फैला दी थी. दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया.