अपना कानपुर: इस ब्राह्मण लड़की से बोला कि मैं राजपूत हूं फिर बनाए संबंध, लेकिन लड़का तो कोई और निकला!

मधुर यादव

• 11:29 PM • 02 Mar 2026

Kanpur Crime News: कानपुर में एक युवक ने खुद को राजपूत बताकर ब्राह्मण लड़की को प्रेम जाल में फंसाया. गर्भवती होने पर लड़की को पता चला उसका धर्म, अब दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगा आरोप. देखिए पूरी रिपोर्ट.

Google CTA

कानपुर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्राह्मण समुदाय की एक लड़की ने दूसरे धर्म के युवक पर अपनी पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू और राजपूत बताकर उससे दोस्ती की. पीड़िता ब्राह्मण परिवार से है और लड़के के आश्वासन पर कि "सब मान जाएंगे", वह उसके प्रेम जाल में फंस गई. शादी का झांसा देकर युवक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. 

यह भी देखें...

जब लड़की गर्भवती हो गई, तब उसे पता चला कि लड़का हिंदू नहीं बल्कि दूसरे धर्म (ईसाई/क्रिश्चियन) का है. युवक और उसके परिवार ने शादी के लिए लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया. विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई. पीड़िता ने आरोप लगाया कि लड़के के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका शारीरिक शोषण किया. 

पीड़िता ने बताया कि मारपीट के कारण उसका बच्चा गर्भ में ही खत्म हो गया और मृत पैदा हुआ. पीड़िता पहले किदवई नगर थाने गई थी, लेकिन अब कर्नलगंज थाने में उसने तहरीर दी है. उसका आरोप है कि आरोपी उसे बजरंग दल और प्रशासन के नाम पर धमकाता था. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.