कानपुर में एक डिलिवरी बॉय आधी रात को रास्ते में एक खुले गड्ढे में गिर गया. यह गड्ढा 15 दिनों पहले नगर निगम की ओर से खोदा गया था लेकिन उसे भरना भूल गए. चोटिल डिलिवरी बॉय को आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. घटना ने नगर निगम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT
यह हादसा जाजमऊ थाना क्षेत्र का है जहां सीवर लाइन की समस्या को ठीक करने के बाद गड्ढा खुला रह गया. सड़क पर न तो स्ट्रीट लाइट थी और न ही गड्ढे पर चेतावनी दी गई थी. इस वजह से डिलिवरी बॉय को उस गड्ढे का पता नहीं चल पाया और वह गिर गया. गड्ढे की वजह से हादसा होना चिन्ताजनक है क्योंकि यह इलाका लोगों की आवाजाही वाला है. सवाल उठता है कि नगर निगम इतनी लापरवाही क्यों कर रहा है. अगर स्थानीय लोग समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.
स्थानीय निवासी इमरान ने बताया कि न तो सड़क पर स्ट्रीट लाइट थी और न ही गड्ढा भरा गया था. इससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी. नगर निगम ने कहा है कि आने वाले 15-20 दिनों में गड्ढे भरे जाएंगे, लेकिन सवाल है कि इतनी देर क्यों?
ADVERTISEMENT










