प्रयागराज में पवन यादव हत्या मामला चर्चा में है. 15 सितंबर को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की वजह चुनावी रंजिश बताई गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में से 2 को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इस हत्याकांड के पीछे विनोद यादव को मास्टरमइंड बताया है.
ADVERTISEMENT
मुठभेड़ के दौरान जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनमें लल्ला यादव और निहाल अहमद शामिल हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन तक पहुंच बनाई. पुलिस ने हत्या के पीछे चुनावी रंजिश को मुख्य वजह बताया है.
सपा नेता पवन यादव और वर्तमान ग्राम प्रधानपति विनोद कुमार यादव के बीच चुनावी रंजिश थी. आरोप है कि विनोद कुमार ने 5 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई. सुनियोजित तरीके से दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरा पर्दाफाश किया है.
ADVERTISEMENT










