अपना ख्याल रखना... पिता के टुकड़े-टुकड़े करने वाले अक्षत ने गिरफ्तार होते ही बहन से कही ये इमोशनल बात

Lucknow Manvendra Singh Murder Case Update: लखनऊ के आशियाना में पिता मानवेंद्र की हत्या करने वाले बेटे अक्षत ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं. हत्या के बाद अक्षत ने इंटरनेट पर शव को सेफ रखने का तरीका ढूंढा और ऑनलाइन आरी मंगवाई. जेल जाने से पहले बहन से मिलकर अक्षत भावुक हो गया. जानें इस खौफनाक हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी.

यूपी तक

• 01:49 PM • 26 Feb 2026

follow google news

Lucknow Manvendra Singh Murder Case Update: लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है.शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की उनके ही बेटे अक्षत ने गोली मारकर हत्या कर दी और फिर शव के छह टुकड़े कर दिए. पुलिस की गहन पूछताछ में अक्षत ने कई ऐसे राज उगले हैं जो किसी के भी होश उड़ा सकते हैं. जेल जाने से पहले अक्षत ने अपनी बहन से मुलाकात की और भावुक होकर उसे अपना ख्याल रखने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें...

इंटरनेट पर सर्च किया 'शव सहेजने का तरीका

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी अक्षत ने इंटरनेट पर बकायदा सर्च किया था कि शव को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है. इतना ही नहीं उसने ऑनलाइन धारदार हथियारों का सेट और एक आरी भी मंगवाई थी ताकि शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाया जा सके. अक्षत ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी की रात पिता मानवेंद्र काफी नशे में थे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए अक्षत की पिटाई की थी. अक्षत का आरोप है कि पिता ने उस पर राइफल भी तानी थी. पिता के सो जाने के बाद अक्षत का गुस्सा बढ़ता गया और सुबह होते ही उसने उसी राइफल से अपने पिता का सिर उड़ा दिया. वारदात के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और वह 'सॉरी' बोलते हुए फूट-फूटकर रोने लगा था.

जेल जाने से पहले अक्षत की अंतिम इच्छा थी कि वह अपनी बहन से मिल सके. आशियाना पुलिस उसकी बहन कृति को थाने लेकर आई. अपने भाई को देखकर बहन भावुक हो गई और अक्षत ने बस इतना कहा, "तुम अपना ख्याल रखना।". इस हत्याकांड के दौरान बहन की चुप्पी भी पुलिस के लिए जांच का एक बड़ा विषय बनी हुई है.

पुलिस ने मानवेंद्र के घर से कत्ल में इस्तेमाल राइफल, आरी, खून से सनी कालीन, चादर और नीला ड्रम बरामद कर लिया है. हालांकि, जांच में एक बड़ा सवाल यह है कि 110 किलो वजनी शव को अक्षत अकेले तीसरी मंजिल से नीचे कैसे लाया? पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था. क्योंकि घर में मौजूद चाचा के परिवार और किराएदारों को गोली चलने की भनक तक नहीं लगी.