मुस्कान की बेटियों को पढ़ाएंगी कवियत्री अनामिका अंबर, बोली- मासूम बच्चियों की कोई गलती नहीं

यूपी तक

• 07:26 PM • 23 Oct 2026

Saurabh Murder Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान से कवयित्री अनामिका अंबर और कवि सौरभ सुमन ने जेल में मुलाकात की है. इस दौरान अनामिका अंबर ने मुस्कान की बच्चियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया है.

Google CTA

Saurabh Murder Case: मेरठ कोर्ट ने हाल ही में सौरभ हत्याकांड में कातिल पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है. इस ऐतिहासिक फैसले के बाद, मशहूर कवयित्री अनामिका अंबर और कवि सौरभ सुमन ने मेरठ जेल जाकर मुस्कान से मुलाकात की. वे अपने गुरु आचार्य श्री सौरभ सागर जी के 56वें जन्मदिन के मौके पर जेल में फल बांटने गए थे. इसी दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक से अनुमति लेकर मुस्कान से बात की. मुलाकात के बाद अनामिका अंबर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे मुस्कान की बच्चियों की पढ़ाई का सारा खर्च उठाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने अदालत से मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर एक भावुक अपील भी की है.

यह भी देखें...

फांसी की सजा से डरी मुस्कान

कवयित्री अनामिका अंबर ने बताया कि जेल में मुलाकात के दौरान मुस्कान की आंखों में मौत का डर साफ दिखाई दे रहा था. उसे अपने किए गए खौफनाक अपराध पर भारी पछतावा है. वह डरी और सहमी हुई थी और उसकी बातों से ऐसा लग रहा था कि वह चाहती है कि कोई उसकी जान बख्श दे. उसे देखकर यह साफ महसूस हो रहा था कि वह सोच रही है कि काश बीता हुआ समय वापस आ जाए और वह उस घिनौनी घटना को होने से रोक सके.

बच्चियों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च

मुस्कान की बच्चियों के भविष्य को लेकर अनामिका अंबर और सौरभ सुमन ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि इस पूरे हत्याकांड में उन मासूम बच्चियों की कोई भी गलती नहीं है. इसलिए वे मुस्कान की बेटी की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाएंगे. बच्ची को वे अपने खुद के स्कूल में पढ़ाएंगे और वह आगे जहां तक भी पढ़ना चाहेगी, उसका सारा खर्च वे खुद उठाएंगे. उन्होंने बच्ची की पढ़ाई का यही भरोसा दिलाने के लिए मुस्कान से मुलाकात की थी.

बालिग होने तक फांसी रोके अदालत

अनामिका अंबर ने यह बिल्कुल साफ किया कि मुस्कान ने जो हत्या की है, वह कभी माफ न करने वाला अपराध है और उसे सजा मिलनी ही चाहिए. लेकिन एक मां होने के नाते उन्होंने अदालत से गुहार लगाई है कि जब तक मुस्कान की बच्चियां बड़ी न हो जाएं, तब तक फांसी की सजा को रोक दिया जाए. जेल में मुस्कान के साथ उसकी एक 10 महीने की बच्ची भी है. उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए वह सिर्फ एक मां है, इसलिए बच्चों के खुद को संभालने लायक होने तक मुस्कान को जेल में ही रखा जाए.