रिटायर्ड अधिकारी प्रहलाद अग्रवाल के घर मिली 14 साल की किशोरी की लाश फिर बेटी के शव पर ये निशान देख उड़ गए पिता के होश

आशीष श्रीवास्तव

09 Mar 2026 (अपडेटेड: 09 Mar 2026, 06:00 PM)

UP News: यूपी के लखनऊ में रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के घर 14 साल की किशोरी का शव मिला. अब पीड़ित परिवार अधिकारी के बेटे पर सनसनीखेज आरोप लगा रहा है.

Lucknow, Lucknow News, Lucknow Police, Lucknow Viral News, Lucknow Crime, Lucknow Crime News, UP News, UP Crime, UP Viral News, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ पुलिस, लखनऊ वायरल न्यूज,

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां  ठाकुरगंज स्थित बालागंज रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी के घर 14 साल की नाबालिगा की लाश मिली है. किशोरी अधिकारी के घर में काम करती थी. पिछले 6 महीने से किशोरी रिटायर्ड रेलवे अधिकारी प्रहलाद अग्रवाल के घर में थी और घर के काम किया करती थी.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि परिजनों ने मृतका के परिजनों को फोन पर बताया कि उनकी बेटी ने अपनी जान दे दी है. जब पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी की लाश बिस्तर पर है. मृतका सीतापुर की रहने वाली थी.

अधिकारी के बेटे पर लगे आरोप

पीड़ित परिवार ने अधिकारी के बेटे राघव अग्रवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था. वह उसे परेशान भी कर चुका था. आरोपी ने बेटी के साथ रेप करने की कोशिश की. मगर जब असफल हुआ तो बेटी को मार डाला. पीड़ित परिवार का ये भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी की मां घर का ताला लगाकर फरार भी हो गई.

बेटी के शव पर थे निशान

पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी बेटी के हाथ-पैर पर बांधने के निशान थे. गले पर कसाव के निशान थे. पिता का दावा है कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है. 

आपको ये भी बता दें कि किशोरी के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग बताया गया है. मगर मृतका का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

आपको ये भी बता दें कि मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने रोड जाम कर दिया. करीब 3 घंटे तक हंगामा होता रहा. फिर पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया. फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. अग्रवाल परिवार का कहना है कि प्रहलाद अग्रवाल और उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है, इसलिए किशोरी को काम पर रखा था. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर DCP पश्चिमी जोन विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी हिरासत में है. मामले की जांच की जा रही है.