लखनऊ के होटल के कमरे में खून से लथपथ मिले प्रेमी युगल, अब सामने आई पूरी कहानी

आशीष श्रीवास्तव

08 Dec 2023 (अपडेटेड: 08 Dec 2023, 07:20 AM)

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां एक होटल के कमरे में एक प्रेमी और प्रेमिका खून से लथपथ हालत में मिले. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया.

UPTak
Google CTA

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां एक होटल के कमरे में एक प्रेमी और प्रेमिका खून से लथपथ हालत में मिले. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. प्रेमी जोड़े की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है. हालांकि युवती के भाई ने उसके प्रेमी पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें...

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र के होटल मेजबान में युवक-युवती आकर रुके थे. इस दौरान थोड़ी देर बाद ही होटल के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी. मौके पर होटल स्टाफ ने जब पहुंचकर देखा तो युवक-युवती दोनों खून से लथपथ थे. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने बताया है कि युवती की किसी और से शादी तय हो गई थी. इसके बाद युवक ने उसको मिलने बुलाया था और होटल में बातचीत के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद युवक ने चाकू से अपने गर्दन पर भी वार कर लिया. हालांकि प्रेमिका के भाई ने युवक पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कराया है.

डीसीपी ने ये बताया

एडिशनल डीसीपी (पश्चिमी जोन) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. भाई ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है.