लखनऊ के केशन ने पहले महिला संग किया रेप फिर उसे और उसके नेत्रहीन बेटे का किया था ये हाल, इसकी हैवानियत कंपा देगी

संतोष शर्मा

12 Mar 2026 (अपडेटेड: 12 Mar 2026, 01:45 PM)

UP News: यूपी के लखनऊ में मां-बेटे का शव मिला था. मां का शव टब के अंदर था. अब इस केस में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है और पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.

Lucknow, Lucknow News, Lucknow crime news, up news, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, यूपी न्यूज

UP News (महिला-बेटे का प्रतीकात्मक फोटो)

Google CTA

UP News: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया था. यहां मिनी सचिवालय के पास स्थित एक घर में 45 साल की महिला और उनके नेत्रहीन बेटे शादाब की लाश मिली थी. महिला का शव बाथरूम में रखे टब में था तो बेटे का शव कमरे के बाहर पड़ा हुआ था. महिला के हाथ भी बंधे हुए थे. इस डबल मर्डर ने हड़कंप मचा दिया था. बता दें कि अब लखनऊ पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी का हाफ एनकाउंटर कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी केशन रावत का हाफ एनकाउंटर कर दिया है. आरोपी लखनऊ के सिसेंडी में गिरफ्तार हुआ है. आरोपी ने महिला के साथ जो बर्बरता की, वह भी पुलिस को चौंका रहा है.

महिला के साथ किया रेप

केशन पर आरोप है कि उसने महिला के साथ पहले रेप किया. फिर उसका गला दबा दिया. मारने के बाद उसके शव को पानी के टब में डाल दिया. इस दौरान उसने महिला के नेत्रहीन बेटे का भी गला दबा दिया और उसे भी मार डाला था.  इसके बाद आरोपी फरार हो गया था.

महिला के 2 पति और 2 बच्चे पहले ही खत्म हो चुके

आपको ये भी बता दें कि महिला ने 2 बार निकाह किया था. मगर उसके दोनों पतियों की मौत हो चुकी है. 2 बार शादी से उसके 3 बच्चे हुए थे. मगर उसके दो बच्चों की मौत हो गई. ऐसे में अब महिला अपने दिव्यांग बच्चे के साथ ही रहती थी. बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.