चलती मीटिंग में बेहोश हो कर गिर गए...लखनऊ में सचिवालय अधिकारी पंकज कुमार की हार्ट अटैक से मौत 

Lucknow News: लखनऊ सचिवालय में मीटिंग के दौरान 48 वर्षीय सरकारी अधिकारी पंकज कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत, हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर चिंता.

आशीष श्रीवास्तव

• 12:52 PM • 29 May 2025

follow google news

Lucknow News: देश में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. हाल ही में लखनऊ में एक सरकारी अधिकारी की मीटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. 2013 बैच के अनुभाग अधिकारी पंकज कुमार की उम्र महज 48 साल थी और वे सचिवालय के संस्थागत वित्त अनुभाग में कार्यरत थे.

यह भी पढ़ें...

आखिर हुआ पंकज कुमार के साथ 

बुधवार को सचिवालय में एपीसी दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी. इसी दौरान पंकज कुमार को अचानक खांसी आई, वे पसीने से भीग गए और कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़े. बैठक में मौजूद अधिकारियों ने तुरंत उन्हें हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

अचानक हुए इस हादसे से सचिवालय में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंकज कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें: शादी के 5 महीने बाद लखनऊ की प्रिया दीक्षित के लिए नर्क बन गया ससुराल! जब नहीं रही तो सामने आई होश उड़ाने वाली कहानी