UP News: प्राइवेट सेक्टर की बड़ी और महंगी यूनिवर्सिटी में शामिल एमिटी में मां-पिता अपने बच्चों को बड़ी उम्मीदों से पढ़ाते हैं. सपना होता है कि बच्चे पढ़कर सफल होंगे और बड़ा नाम कमाएंगे. मगर अब एमिटी लखनऊ कैंपस से हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है.
ADVERTISEMENT
लखनऊ कैंपस में मथुरा की रहने वाली अक्षिता उपाध्याय बीए एलएलबी करने के लिए गईं थी. 20 साल की अक्षिता को बड़े होकर कानून के क्षेत्र में अपना नाम बनाना था. मगर बीए एलएलबी के सेकंड ईयर में अक्षिता ने ऐसा कदम उठाया, जिससे एकपल में सब खत्म हो गया. दरअसल अक्षिता ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल रूम में कथित फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. छात्रा ने अपने पीछे एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें माता-पिता से उसने बात की है.
अलीशा खान ने खटखटाया दरवाजा तो पता चला
जानकारी के मुताबिक़, घटना 10 जनवरी 2025 की है. सुबह 8:20 बजे का समय हो रहा था. करीब इस समय अक्षिता के साथ रूम में रहने वाली अलीशा खान ने गेट खटखटाया. मगर अंदर से गेट नहीं खुला. जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो अलीशा को कुछ शक हुआ.
अलीशा ने फौरन असिस्टेंट वार्डन दीप्ति मिश्रा को पूरी बात बताई. वार्डन ने गार्ड की मदद से रू का दरवाजा खोला. अंदर अक्षिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला. इस घटना ने अक्षिता के परिवार को हिला कर रख दिया है. अक्षिता की मौत ने उसके दोस्तों को भी सकते में डाल दिया है.
‘सॉरी मॉम-डैड….’
अपने आखिरी नोट में अक्षिता ने लिखा है, ‘सॉरी मॉम डैड मैं अच्छी बेटी नहीं’. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. सवाल ये है कि आखिरी 20 साल की उम्र में अक्षिता के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा कदम उठाकर इस दुनिया को ही अलविदा कह दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस ने ये बताया
इस पूरे मामले पर डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह ने बताया, अक्षिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जांच की जा रही है. छात्रा के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT









