ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की हमले में मौत के बाद यूपी के मौलाना सैफ नकवी का आया रिएक्शन

अंकित मिश्रा

01 Mar 2026 (अपडेटेड: 01 Mar 2026, 03:14 PM)

Israel Iran War News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. इजरायल-अमेरिका हमले के बाद ईरान में 40 दिन का शोक है.खामेनेई की मौत को यूपी के मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने इस्लाम के लिए बड़ा नुकसान बताया है.

तस्वीर में और मौलाना सैफ अब्बास नकवी और अयातुल्लाह अली खामेनेई

तस्वीर में और मौलाना सैफ अब्बास नकवी और अयातुल्लाह अली खामेनेई

Google CTA

Israel Iran UP Connection: इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए घातक हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. इस घटना के बाद ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. इस हमले ने न केवल ईरान बल्कि पूरी दुनिया में तनाव पैदा कर दिया है. इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर लखनऊ स्थित शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने दुख व्यक्त किया है. 

यह भी पढ़ें...

उन्होंने कहा, "ईरानी मीडिया ने एक ऐसी खबर दी जो पूरी दुनिया के लिए और इस्लाम के लिए बहुत ही दुख भरी खबर है. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई शहीद हो गए. खामेनेई केवल ईरान के लीडर नहीं थे दुनिया में जितने भी मुसलमान हैं उनके लीडर थे. मैं समझता हूं कि आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि अमेरिका और इजरायल ने किस तरीके से दहशतगर्दी का मुजाहिरा किया है और पूरी कड़ी को पूरे मिडल ईस्ट को जंग की आग में झोंक दिया है."

ईरान में 40 दिन का शोक का ऐलान

ईरान सरकार ने आधिकारिक तौर पर 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. तेहरान की सड़कों पर सन्नाटा है और सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है, क्योंकि यह हमला वैश्विक शांति और अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है. 

ईरान ने कही जोरदार बदला लेने की बात

ईरान का कहना है कि वह खामेनेई के मौत का बदला लेगा और अब तक सबसे घातक हमला करेगा. जानकारी मिली है कि ईरान की ओर से भी जोरदार पलटवार किया जा रहा है. वहीं आपको यह भी बता दें कि खामेनेई न केवल ईरान के राजनीतिक प्रमुख थे बल्कि वे दुनिया भर के करोड़ों शिया मुसलमानों के आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी थे. उनकी  मौत के बाद से भारत समेत दुनिया के कई देशों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 

ये भी पढ़ें: ईरान पर हमले के बाद बाराबंकी में बढ़ी बेचैनी! कुम शहर में फंसे हैं जिले के ये लोग