‘बाय-बाय फैमिली मेंबर, लो अब कर लो शादी…’ लखनऊ की युवती ने ये सब लिख लिया दर्दनाक फैसला

आशीष श्रीवास्तव

• 04:11 AM • 08 Nov 2022

Lucknow crime news: लखनऊ में एक युवती ने सुसाइड नोट लिख कर फांसी लगा ली. युवती ने सुसाइड नोट में अपने परिवारवालों को बाय-बाय लिखते…

आजमगढ़: 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप

आजमगढ़: 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप

Google CTA

Lucknow crime news: लखनऊ में एक युवती ने सुसाइड नोट लिख कर फांसी लगा ली. युवती ने सुसाइड नोट में अपने परिवारवालों को बाय-बाय लिखते हुए यह भी लिखा है कि वह न तो शादी करना चाहती है और न ही जीना. पुलिस युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक लखनऊ (Lucknow news) के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती पहले अपने भैया-भाभी के साथ किराए के मकान में रहती थी. युवती की मां का देहांत कुछ समय पहले हो गया था. इसके बाद युवती एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड पर एक मकान में किराए पर रहती थी.

घर के पास ही उसके बड़े भाई और भाभी दूसरे मकान में रहते थे. घटना के दिन जब काफी देर तक युवती का दरवाजा नहीं खुला तब पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उस सामने फंदे पर लटकता हुआ युवती का शव मिला.

क्या शादी को लेकर नाखुश थी युवती?

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें युवती शादी को लेकर नाखुशी जाहिर करते हुए दिख रही है. हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. डीसीपी सेंट्रल जोन अपर्णा कौशिक के मुताबिक युवती के बाद से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. फिलहाल पूछताछ की भी जा रही है. बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. सारे पहलुओं पर जांच की जा रही है.