लखनऊ: हद पार! छात्रा के पीछे पड़े शोहदे ने दी बात न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी? जानें

आशीष श्रीवास्तव

• 03:44 AM • 13 Jan 2023

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शोहदे ने सारी हदें पार कर दी. यहां एक…

UP Tak
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शोहदे ने सारी हदें पार कर दी. यहां एक युवक छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था. हद तो तब हो गई जब आरोपी ने छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली. अब छात्रा ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

यह भी पढ़ें...

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का आरोप है कि आरोपी फैजान उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है. आरोप है कि आरोपी युवक छात्रा को जबरन बात करने का दबाव बनाता है और विश्वविद्यालय आने-जाने में परेशान भी करता है.

आरोप है कि जब छात्रा ने युवक से बात करने से साफ मना कर दिया तो आरोपी युवक ने तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली, जिसके बाद छात्रा ने परेशान होकर थाने में आरोपी फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.

इस पूरे मामले पर डीसीपी नॉर्थ जोन कासिम अब्दी ने बताया, “छात्रा ने तहरीर दी है कि आरोपी उसको काफी समय से परेशान कर रहा है. बात करने का दबाव बनाता है. यही नहीं विश्वविद्यालय जाते समय भी वह परेशान करता है. आरोप है की बात न करने पर तेजाब की धमकी दी है. छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.”

लखनऊ: जबरन धर्मांतरण और बुर्का पहनने का बनाता था दबाव? युवती ने की ‘आत्महत्या’, जानिए