UP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिलेगा. मानसून की विदाई से पहले प्रदेश भर में हल्की और छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा.
ADVERTISEMENT
16 सितंबर को कैसा रहेगा बारिश का हाल?
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा, जहां सिर्फ गिने-चुने स्थानों पर ही हल्की बारिश या बौछारें दर्ज की जा सकती हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 सितंबर के लिए पूरे प्रदेश (पश्चिमी और पूर्वी दोनों प्रभागों) में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसका मतलब है कि कल राज्य के किसी भी हिस्से में भारी बारिश, तेज आंधी या वज्रपात को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
तापमान का मिजाज
अगले 2 दिनों तक दिन के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. रात और तड़के के तापमान में भी कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं आएगा, मौसम सामान्य बना रहेगा.
पिछले 24 घंटों का मौसम लेखा-जोखा
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम तो बिजनौर (-8 सेमी) व सहारनपुर (-5 सेमी) जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई. पूर्वी यूपी में गाजीपुर व सिद्धार्थनगर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.
ADVERTISEMENT











