Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस घटना ने ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट्स की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि युवती को शादी का भरोसा देकर अपने जाल में फंसाया गया. इसके बाद उसकी निजी फोटो और वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया गया और ब्लैकमेल भी किया गया. इतना ही नहीं, आरोपियों पर युवती से लाखों रुपये वसूलने और उसे मानसिक रूप से परेशान करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई पहचान
यह मामला लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए आरोपी शक्ति प्रताप सिंह से हुई थी. बातचीत के दौरान शक्ति प्रताप सिंह ने ही उसकी पहचान दूसरे आरोपी हर्ष रघुवंशी से कराई थी. यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे आरोपी ने युवती का भरोसा जीत लिया.
लखनऊ बुलाकर जीता भरोसा
पीड़िता का आरोप है कि हर्ष रघुवंशी ने शादी का भरोसा दिलाते हुए उसे लखनऊ बुलाया. भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने उसका टिकट भी खुद ही बुक कराया ताकि उसे किसी तरह का शक न हो. युवती के मुताबिक, जब वह लखनऊ पहुंची तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान आरोपी ने उसकी निजी फोटो और वीडियो भी बना लिए जिसका इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेल करने के लिए किया गया.
निजी फोटो-वीडियो के जरिए की गई लाखों की वसूली
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी निजी फोटो और वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिय. इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे करीब 1.80 लाख रुपये की वसूली की. युवती लगातार डर और मानसिक दबाव में रही और आरोपी उसकी मजबूरी का फायदा उठाता रहा.
फोटो-वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर फिर बुलाया लखनऊ
पीड़िता के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में आरोपी ने उसे एक बार फिर लखनऊ बुलाया. इस बार आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह उसके फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा. लेकिन लखनऊ पहुंचने के बाद आरोपी ने उससे 5 लाख रुपये की और मांग कर दी, जिससे युवती और ज्यादा परेशान हो गई.
यही नहीं पीड़िता ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे अपने कुछ दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया. इस आरोप ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. इन घटनाओं से परेशान होकर आखिरकार युवती ने पुलिस की शरण ली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है.
जांच में जुटी पुलिस
मामले की शिकायत मिलने के बाद गोमती नगर विस्तार थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की सच्चाई जानने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: हाथ में कंडोम का पैकेट और शरीर न्यूड... गोरखपुर में टॉयलेट की छत पर कैसे पहुंची ऋषभ यादव की लाश
ADVERTISEMENT









