लखनऊ में अचल नारायण की घर में खड़ी कार का बहराइच में कट गया टोल, सुबह मैसेज देखकर उड़ गए उनके होश

अंकित मिश्रा

• 10:15 AM • 01 Sep 2025

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड से रिटायर हुए अचल नारायण का कहना है कि कार यूपी 32 केडब्ल्यू 1632 और उसका फास्टैग दोनों उनके पास सुरक्षित हैं. इसके बावजूद टोल कट गया.

Lucknow News

Lucknow News

Google CTA

लखनऊ के आईआईएम रोड पर रहने वाले 73 साल के अचल नारायण शुक्ल के साथ एक अजीब घटना हुई है. उनकी स्विफ्ट डिजायर कार कई महीनों से घर पर ही खड़ी है. लेकिन फिर भी शुक्रवार देर रात उनके मोबाइल पर बहराइच के गुलाल पुरवा टोल प्लाजा से 55 रुपये टोल टैक्स कटने का मैसेज आया. सुबह मैसेज देखने के बाद उनके होश उड़ गए.

यह भी पढ़ें...

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड से रिटायर हुए अचल नारायण का कहना है कि कार यूपी 32 केडब्ल्यू 1632 और उसका फास्टैग दोनों उनके पास सुरक्षित हैं. इसके बावजूद टोल कट गया. उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले 21 मार्च 2024 को भी उनकी कार घर पर थी. लेकिन नवाबगंज टोल पर उनके पेटीएम वॉलेट से 90 रुपये कट गए थे. शिकायत के बाद उन्होंने अपना पुराना फास्टैग रद्द कराकर बैंक ऑफ बड़ौदा से नया बनवाया.

इसके बावजूद 13 अप्रैल 2024 को फिर से नवाबगंज टोल पर 90 रुपये का गलत टोल कट गया. लंबी शिकायत के बाद ही उन्हें यह रकम वापस मिली. इस बार भी जब उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया तो कोई समाधान नहीं मिला. उन्हें डर है कि उनके फास्टैग का गलत इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में हो सकता है जिसकी वजह से उन्होंने जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें: देवरिया में किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी- डंडे से पीटा, वीडियो वायरल होने पर पता चली ये ये वजह