UP Weather Update: यूपी में इस तारीख को कई जिलों में गिरेंगे ओले... मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Weather Upate: यूपी में 15 मार्च को गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

UP Weather Update

यूपी तक

13 Mar 2026 (अपडेटेड: 13 Mar 2026, 05:42 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में गर्मी की शुरुआत के बीच अचानक मौसम करवट लेने जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी है कि 15 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई और मैदानी इलाकों में अधिक ओलावृष्टि की आशंका जताई है। जिन जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, वे इस प्रकार हैं.

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर

इन जिलों के साथ-साथ इनके आसपास के इलाकों में भी ओले गिरने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है.

तापमान में आएगी गिरावट

ओले गिरने और ठंडी हवाओं के चलने से पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़-पौधों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.