लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर किसी ने रखी 6 इंच मोटी लकड़ी, उसपर लिपटे कपड़े पर लिखा था- 'जय श्री राम', किसने किया ये?

आशीष श्रीवास्तव

16 Apr 2025 (अपडेटेड: 17 Apr 2025, 11:36 AM)

Lucknow Crime News: लखनऊ के दिलावर नगर और रहीमाबाद के बीच रेलवे ट्रैक पर लकड़ी रखकर की गई थी रेल हादसे की साजिश. चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पुलिस ने दर्ज किया केस.

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News

Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ में दिल दहला देने वाला रेल हादसा बाल-बाल बच गया. दरअसल, दिलावर नगर और रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के बीच कुछ अराजक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर करीब 6 इंच मोटी लकड़ी का टुकड़ा रख दिया. उस पर कपड़ा डाला गया था, जिस पर "जय श्री राम" लिखा हुआ था. हालांकि, इस हरकत के पीछे की मंशा अभी तक साफ नहीं हो पाई है. फिलहाल रेलवे और पुलिस टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हरकत के पीछे कौन था?

यह भी पढ़ें...

कैसे टला हादसा?

हादसा उस वक्त टल गया जब काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के चालक ने समय रहते ट्रैक पर बाधा को देख लिया और तुरंत ट्रेन को रोक दिया. इसके बाद उसी रूट से आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस को भी समय रहते रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. रेलवे ट्रैक के पास से कपड़े और लकड़ी के टुकड़े को जब्त कर लिया गया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. फिलहाल रेलवे और पुलिस टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हरकत के पीछे कौन था और इसका उद्देश्य क्या था.