Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह अपनी गायकी और अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं. हाल ही में एक कार्यक्रम का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पवन सिंह एक महिला एंकर के साथ हंसी-मजाक और फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं. लेकिन बातों-बातों में उन्होंने रिश्तों में धोखेबाजी पर ऐसी टिप्पणी कर दी जिसे लोग उनकी पत्नी ज्योति सिंह से जोड़कर देख रहे हैं.
ADVERTISEMENT
'बाबू मैं मंदिर जा रही हूं...'
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में मंच पर एक महिला एंकर लड़कों पर तंज कसते हुए कहती हैं कि 'आजकल के लड़के शाम को हाय और सुबह बाय कर देते हैं.' इसपर पवन सिंह तुरंत पलटवार करते हैं. उन्होंने कहा कि 'आजकल की लड़कियां भी कम नहीं हैं. वे बोलती हैं 'आई लव यू बाबू' फिर कहती हैं कि 'बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आ रही हूं. लेकिन वो बाबू की बाबू कहीं और ही चली जाती हैं.' पवन सिंह का यह मजाकिया अंदाज में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लोगों का कहना है कि पवन सिंह ने इस उदाहरण के जरिए रिश्तों में होने वाली चीटिंग पर निशाना साधा है.
एंकर ने पवन सिंह के सामने की संस्कारी और टिकाऊ लड़के की बात
कार्यक्रम के दौरान जब एंकर ने कहा कि उन्हें एक 'जुझारू, संस्कारी और टिकाऊ' लड़के की तलाश है तो पवन सिंह ने हंसते हुए खुद को टिकाऊ बताया. उन्होंने कहा कि 'फैशन के इस दौर में गारंटी नहीं सिर्फ वारंटी मिलती है. लेकिन मैं लंबी रेस का घोड़ा हूं और टिकाऊ हूं. अब सामने वाला न टिके तो उसकी बात अलग है.' पवन सिंह का ये बयान उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है. बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला पिछले कई सालों से कोर्ट में लंबित है. जहां एक तरफ ज्योति सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर पवन सिंह के साथ रहने की इच्छा जाहिर करती हैं. वहीं पवन सिंह ने स्पष्ट रूप से साथ रहने से इनकार कर दिया है.
हाल ही में एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे उन्हें जान कहते दिखे थे जिस पर ज्योति सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. फिलहाल पवन सिंह का यह वीडियो जहां उनके प्रशंसकों को पसंद आ रहा है. वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. आलोचकों का कहना है कि मंच से इस तरह की बातें करना और अपनी निजी समस्याओं को सार्वजनिक रूप से हंसी का पात्र बनाना सही नहीं है.
ये भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में परफॉर्मेंस के समय पवन सिंह ने भीड़ में देखा कुछ ऐसा कि सुरक्षा की परवाह किए बिना कर गए ये काम
ADVERTISEMENT









