UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार 6 फरवरी को प्रदेश के 22 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पछुआ हवाओं की सक्रियता के कारण तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन और बढ़ेगी. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं. तराई और सीमावर्ती क्षेत्रों में विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच सकती है.
ADVERTISEMENT
इन 22 जिलों में कोहरे का अलर्ट
प्रशासन ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं-
पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड: सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत.
तराई बेल्ट: लखीमपुर-खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज.
पूर्वांचल: कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, संत कबीर नगर.
दक्षिण-पूर्वी यूपी: प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र.
यात्री और वाहन चालक बरतें सावधानी
कोहरे के कारण यमुना, आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सफर जोखिम भरा हो सकता है. प्रशासन और मौसम विभाग ने यात्रियों के लिए विशेष सलाह जारी की है.
सफर से बचें: रात और सुबह के समय हाईवे पर यात्रा करने से परहेज करें.
फॉग लाइट का प्रयोग: विजिबिलिटी कम होने पर गाड़ी की फॉग लाइट जलाएं और गति सीमा का पालन करें.
ट्रेन-फ्लाइट अपडेट: लखनऊ-दिल्ली रूट की कई ट्रेनें और उड़ानें कोहरे के कारण लेट हो सकती हैं, इसलिए घर से निकलने से पहले स्टेटस जरूर चेक करें.
ये भी पढ़ें: 30 हजार से ज्यादा टूट गई चांदी... गोल्ड और सिल्वर का 5 फरवरी वाला लेटेस्ट रेट जानिए
ADVERTISEMENT









