लेटेस्ट न्यूज़

30 हजार से ज्यादा टूट गई चांदी... गोल्ड और सिल्वर का 5 फरवरी वाला लेटेस्ट रेट जानिए

Gold price drop today: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए 5 फरवरी 2026 की सुबह बड़ी राहत लेकर आई है. सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में ₹30,230 प्रति किलो की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है जिससे भाव ₹2,52,232 पर आ गया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. 5 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में जोरदार हलचल दिखी है. चांदी की कीमतों में जहां 30,000 रुपये से ज्यादा की ऐतिहासिक गिरावट आई है, वहीं सोना भी काफी सस्ता हो गया है. आइए जानते हैं आज का ताजा भाव.
 

2

2/8

सबसे शुद्ध माने जाने वाले 24 कैरेट सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार शाम का रेट: ₹1,56,625 प्रति 10 ग्राम. गुरुवार सुबह का रेट: ₹1,53,012 प्रति 10 ग्राम. यानी आज यह ₹3,613 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है.
 

3

3/8

ज्वैलरी बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने के दाम भी गिर गए हैं. बुधवार शाम का रेट: ₹1,43,469 प्रति 10 ग्राम. गुरुवार सुबह का रेट: ₹1,40,159 प्रति 10 ग्राम. ग्राहकों को प्रति 10 ग्राम ₹3,310 की सीधी राहत मिली है.
 

4

4/8

इस साल की सबसे बड़ी गिरावट चांदी में देखने को मिली है. चांदी की चमक आज फीकी पड़ गई है. बुधवार शाम का रेट: ₹2,82,462 प्रति किलो. गुरुवार सुबह का रेट: ₹2,52,232 प्रति किलो. चांदी एक ही झटके में ₹30,230 प्रति किलो सस्ती हो गई है. 
 

5

5/8

कम बजट वाली ज्वैलरी के शौकीनों के लिए भी अच्छी खबर है. 18 कैरेट सोना: ₹1,14,759 प्रति 10 ग्राम (गिरावट: ₹2,710). 14 कैरेट सोना: ₹89,512 प्रति 10 ग्राम (गिरावट: ₹2,114). 23 कैरेट (995) सोना: ₹1,52,399 प्रति 10 ग्राम (गिरावट: ₹3,599). 
 

6

6/8

अगर हम पिछले 24 घंटों पर नजर डालें, तो बुधवार सुबह सोना ₹1,58,158 पर था, जो अब ₹1.53 लाख के करीब है. वहीं चांदी बुधवार सुबह ₹2.76 लाख से ऊपर शुरू हुई थी, शाम को ₹2.82 लाख तक गई और आज फिर औंधे मुंह गिरकर ₹2.52 लाख पर आ गई है.
 

7

7/8

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ये कीमतें देश भर में सर्वमान्य हैं. हालांकि, इन रेट्स में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. जब आप दुकान से ज्वैलरी खरीदते हैं, तो टैक्स जुड़ने के कारण अंतिम कीमत इन भावों से थोड़ी अधिक हो सकती है. 
 

8

8/8

कीमतों में आई इस भारी गिरावट के बाद सर्राफा बाजारों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. निवेश के नजरिए से देखें या शादी-ब्याह की खरीदारी के लिए, 5 फरवरी का यह लेटेस्ट रेट ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए uptak.in के साथ बने रहें.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp