सोनभद्र पुलिस ने सुरेंद्र, गोलू, जुनैद और अनुराग को पकड़ा तो सामने आया AI न्यूड फोटो कांड, इनके कारनामे आपको हिला देंगे

विधु शेखर मिश्रा

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 05:51 PM)

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है. ये सभी एक गिरोह चलाते थे. इस गिरोह के निशाने पर महिलाएं रहती थीं. इनका कांड जानकर आप भी हिल जाएंगे.

Sonbhadra, Sonbhadra news, Sonbhadra viral news, Sonbhadra crime, Sonbhadra police, Sonbhadra viral news, up news, up crime

Sonbhadra news

Google CTA

UP News: AI के सनसनीखेज इस्तेमाल का मामला यूपी के सोनभद्र से सामने आया है. यहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो AI से महिलाओं की न्यूड फोटो बनाता था और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर, ब्लैक मेल करता था. पुलिस ने इस गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ लिया है. आपको ये भी बता दें कि सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा के आदेश के बाद साइबर क्राइम के खिलाफ अभियान चल रहा है. इसी दौरान पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ा है. 

यह भी पढ़ें...

AI के गलत इस्तेमाल का सनसनीखेज मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, म्योरपुर की एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें फोन पर गाली- गलौज और धमकी के साथ ही पैसों की मांग की. मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पुलिस ने साइबर क्राइम को ये केस ट्रांसफर कर दिया. 

साइबर क्राइम के निरीक्षक धीरेंद्र चौधरी ने मामले की जांच की. फिर पता चला कि ये गिरोह कानपुर से अपना गैंग चला रहे थे. जब पुलिस ने छापामारी की तो सभी पकड़े गए. फिर सामने आया कि ये लोग फर्जी सिम लेते थे और फिर उस के सहारे ब्लैक मेल किया करते थे.

महिलाओं को फोन करते और...

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी खुद को सीबीआई अधिकारी भी बताते थे. शिकार को डराने के लिए AI से बनाई हुई न्यूड फोटो को वायरल करने की भी धमकी देते थे. अपने शिकार को फंसाने के लिए ये अलग-अलग अंजान व्यक्तियों को फोन करते थे और जैसे ही कोई महिला इनसे बात करती, वो उसे धमकाने लगते थे. 

पुलिस का कहना है कि इनके जाल में अब तक कई लोग फंस चुके हैं. पुलिस ने इस मामले में कानपुर निवासी सुरेंद्र कुमार, गोलू राजपूत, मो. जुनैद और अनुराग सिंह को गिरफ्तार किया है. चारों को जेल भेज दिया गया है. इनके पास से 7 फोन, विभिन्न व्यक्तियों के नाम से बने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक के खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं.