मंगेतर से आखिरी बात और फिर सिपाही पृथ्वीराज चौहान को ये क्या हो गया... घरवाले लगे रोने-बिलखने

Prayagraj News: प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में तैनात 26 वर्षीय बंदी रक्षक पृथ्वीराज चौहान का शव उनके कमरे में संदिग्ध हालत में मिला. ड्यूटी के बाद मंगेतर से बात के दौरान फोन कटने और फिर कोई संपर्क न होने पर मामला सामने आया.

पंकज श्रीवास्तव

• 06:05 PM • 03 Feb 2026

follow google news

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां नैनी सेंट्रल जेल में तैनात एक युवा बंदी रक्षक (जेलकर्मी) का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है. इस मामले से जुड़ी पूरी वीडियो रिपोर्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें...

ये  दुखद घटनाक्रम 26 वर्षीय पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा हुआ है. पृथ्वीराज  साल 2021 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे. वे मूल रूप से मऊ जिले के रहने वाले थे और प्रयागराज के नैनी इलाके में किराए के कमरे में रहते थे. घटना वाले दिन पृथ्वीराज अपनी ड्यूटी खत्म करके कमरे पर लौटे थे. उन्होंने अपनी मंगेतर से फोन पर बात की, लेकिन बातचीत के दौरान ही फोन अचानक कट गया. 

फिर काफी देर तक नहीं उठा मंगेतर का फोन तो खुला मामला

काफी देर तक फोन न उठाने पर उनकी मंगेतर को शक हुआ और उन्होंने पृथ्वीराज के परिजनों को सूचित किया. घर वालों के कहने पर एक साथी सिपाही जब कमरे पर पहुंचा और खिड़की से झांक कर देखा, तो अंदर पृथ्वीराज का शव दिखा पुलिस और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. 

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही पृथ्वीराज की सगाई हुई थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं. ऐसे में उनके द्वारा उठाया गया यह कदम परिजनों के लिए अविश्वसनीय है. पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव मऊ ले जाया गया. गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार हुआ. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य दबाव या साजिश थी.

यह भी पढ़ें: आगरा में शब-ए-बारात को लेकर भारी तैयारियां, इस बीच ताजमहल जाने वाले रास्ते को लेकर आया ये अपडेट

    follow whatsapp