UP Weather Update: यूपी में 3 फरवरी को जोरदार बारिश... इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यूपी तक

• 04:54 PM • 02 Feb 2026

मौसम विभाग ने बताया है कि कल यानी 3 फरवरी को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभवना है.

up weather update

up weather update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ-साथ अब बारिश और आसमानी बिजली का संकट भी मंडरा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 3 फरवरी के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही, कई इलाकों में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे का डबल अटैक देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में होगी बारिश और बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है. 

झोंकेदार हवाओं (गति 30-40 किमी/घंटा) को लेकर है अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है. 

यहां पड़ेगा 'घना से बहुत घना' कोहरा 

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर एवं आसपास के इलाकों में 'घना से बहुत घना' कोहरा पड़ने के अलर्ट दिया है. 

इन जिलों में घना कोहरा का अलर्ट

मौसम विभाग ने फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.