9 अक्टूबर को रद्द रहेंगी बनारस-नई दिल्ली और शिवगंगा एक्सप्रेस, रिफंड के लिए क्या करना होगा?

उदय गुप्ता

• 01:03 PM • 09 Oct 2026

वाराणसी से दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को रद्द रहेंगी. यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है. रद्द होने का आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है.

Varanasi Delhi Train and Shiv Ganga Express Cancelled

Varanasi Delhi Train and Shiv Ganga Express Cancelled

Google CTA

वाराणसी और दिल्ली के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है. आज यानी 9 अक्टूबर को बनारस से नई दिल्ली के बीच चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनें शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581) रद्द  रहेंगी. बता दें कि इन दो ट्रेनों को रद्द करने का कारण अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण रेलवे प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है. अगर आप आज इन ट्रेनों से सफर करने वाले थे तो रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले यह अपडेट जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें...

आज रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी जानकारी और टाइमिंग

आज यानी 09 अक्टूबर को रद्द की गई दोनों ट्रेनें पूर्वांचल और दिल्ली को जोड़ने वाली सबसे लोकप्रिय ट्रेनें हैं. इनका शेड्यूल और रूट इस प्रकार है.

1. गाड़ी संख्या 12559 (शिवगंगा एक्सप्रेस - Shiv Ganga Express)

रूट: यह ट्रेन बनारस (BSBS) से रवाना होकर प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) और कानपुर सेंट्रल (CNB) होते हुए नई दिल्ली (NDLS) तक जाती है. यह ट्रेन बनारस से रात 10 बजकर 15 मिनट पर निकलती है और अगले दिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है.

2. गाड़ी संख्या 12581 (बनारस - नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस)

रूट: यह ट्रेन बनारस (BSBS) से शुरू होकर ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर और कानपुर सेंट्रल के रास्ते नई दिल्ली (NDLS) तक जाती है. यह ट्रेन बनारस से रात 11 बजकर 10 मिनट पर निकलती है और अगले दिन सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है.

क्यों रद्द की गईं ये दोनों ट्रेनें?

10 अक्टूबर 2026 को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर समेत कई संवेदनशील इलाकों में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन प्रस्तावित है. ऐसे में कयाास लगाए जा रहे हैं कि इसके चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में यात्रियों की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे और दिल्ली पुलिस ने एहतियातन यह फैसला लिया है.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रिफंड की प्रक्रिया: आईआरसीटीसी (IRCTC) के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के रिफंड का पैसा अपने आप उनके बैंक खाते में क्रेडिट हो जाएगा. वहीं काउंटर से टिकट लेने वाले यात्री स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर पूरा रिफंड हासिल कर सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर: यात्रा से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी या अन्य वैकल्पिक ट्रेनों के स्टेटस के लिए रेल यात्री 139 (रेल मदद) पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 10 अक्टूबर को CJP प्रोटेस्ट के चलते आज रात से बंद रह सकते हैं ये 57 मेट्रो स्टेशन