नमो भारत के ये 2 बड़े स्टेशन बंद, NCRTC ने जारी की एडवाइजरी

यूपी तक

• 07:06 PM • 09 Oct 2026

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए 10 अक्टूबर को जरूरी अपडेट है. NCRTC ने दिल्ली के सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशनों को 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है.

UPTak

तस्वीर को एआई की सहायता से बनाया गया है.

Google CTA

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को 10 अक्टूबर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने दिल्ली के सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है. ये दोनों स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें...

NCRTC के मुताबिक, दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फैसला लिया गया है. हालांकि, यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि दिल्ली के आनंद विहार से उत्तर प्रदेश के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी.

कितने बजे से बंद रहेंगे स्टेशन?

NCRTC की एडवाइजरी के मुताबिक, सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे. ये स्टेशन 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगे.

  • स्टेशन बंद होने का समय: 9 अक्टूबर, रात 9 बजे
  • स्टेशन दोबारा खुलने का समय: 10 अक्टूबर, रात 10 बजे
  • प्रभावित स्टेशन: सराय काले खां और न्यू अशोक नगर

NCRTC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी हिसाब से बनाएं. इन दोनों स्टेशनों से चढ़ने या उतरने की योजना बना रहे यात्रियों को यात्रा से पहले वैकल्पिक व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए.

क्या नमो भारत ट्रेन भी बंद रहेगी?

नहीं. NCRTC के मुताबिक, आनंद विहार और मोदिपुरम के बीच नमो भारत ट्रेन सेवाएं तय समय के अनुसार जारी रहेंगी. पूरे कॉरिडोर पर ट्रेन संचालन बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन इस अवधि में बंद रहेंगे. यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि ट्रेन चलने के बावजूद इन दोनों स्टेशनों पर चढ़ने या उतरने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

क्यों बंद किए जा रहे हैं दोनों स्टेशन?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली है.

इसी प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए NCRTC ने दोनों नमो भारत स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखने की घोषणा की है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आने-जाने का समय और रास्ता तय करें.