कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इसी के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए कल दिल्ली में सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली (NDLS) और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर आने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल करते हुए उन्हें निरस्त कर दिया गया है. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल द्वारा ट्रेनों के कैंसिलेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी की गई है.
ADVERTISEMENT
पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल के डीआरएम (DRM) के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार, पटना से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर के रास्ते नई दिल्ली की ओर जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इन ट्रेनों के निरस्त रहने से बिहार और उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.
कौन-कौनसी ट्रेनें हुईं रद्द
रद्द की गई ट्रेनों की सूची में-
1.गाड़ी संख्या 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस.
2.गाड़ी संख्या 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस.
3.गाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस.
4.गाड़ी संख्या 22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा तय करने से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच लें.
ADVERTISEMENT











