नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली में जंतर-मंतर और अन्य स्थानों पर 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित CJP के प्रोटेस्ट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है. दिल्ली पुलिस की ओर से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT
पत्र में जानकारी दी गई है कि sensitive इलाकों की ओर भीड़ की अनियंत्रित आवाजाही की आशंका को देखते हुए चिह्नित मेट्रो स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी घटाई जा सकती है. इसके साथ ही इन स्टेशनों के एंट्री और एक्जिट (प्रवेश/निकास) गेट्स 09.10.2026 को रात 09:00 बजे से बंद किए जा सकते हैं जो स्थिति सामान्य होने तक 10.10.2026 को भी जारी रह सकते हैं.
इन 57 मेट्रो स्टेशनों के लिए जारी हुआ अनुरोध
दिल्ली पुलिस द्वारा DMRC से कुल 57 प्रमुख स्टेशनों पर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है. इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित स्टेशन शामिल हैं.
सेंट्रल और नई दिल्ली लाइन: जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ (उद्योग भवन), मंडी हाउस, बाराखम्बा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, आर.के. आश्रम मार्ग, झंडेवालान.
दक्षिण एवं पूर्वी कनेक्टिंग स्टेशन: सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, आईएनए (दोनों मेट्रो लाइन्स), हौज खास, जोर बाग, अर्जनगढ़, सराय काले खां-निजामुद्दीन, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, कालिंदी कुंज, जसोला.
ओखला, पुरानी दिल्ली एवं अन्य क्षेत्र: जामिया मिलिया इस्लामिया, ओखला विहार, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट.
उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्टेशन: इंदरलोक, जी.टी.बी. नगर, कन्हैया नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, शालीमार बाग, सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी ईस्ट और रोहिणी वेस्ट.
पत्र के माध्यम से DMRC से अनुरोध किया गया है कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित कदम उठाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं.
यूपी और NCR के लोगों पर कितना और क्या फर्क पड़ेगा?
दिल्ली पुलिस के इस फैसले से उत्तर प्रदेश (विशेषकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और ट्रांस-यमुना क्षेत्र) से दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा.
नोएडा-साउथ दिल्ली कनेक्टिविटी पर ब्रेक: मैजेंटा लाइन पर स्थित कालिंदी कुंज, जसोला, जामिया मिलिया इस्लामिया और ओखला विहार जैसे स्टेशनों के गेट बंद रहने से नोएडा से ओखला, नेहरू प्लेस या साउथ दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को आवाजाही में भारी असुविधा होगी.
गाजियाबाद और ट्रांस-यमुना बॉर्डर प्रभावित: शाहदरा, सीलमपुर, वेलकम, मौजपुर, जाफराबाद, यमुना विहार और खजूरी खास जैसे ईस्ट दिल्ली व गाजियाबाद बॉर्डर से सटे स्टेशनों पर पाबंदी से शाहदरा-लोनी-गाजियाबाद की ओर से आने वाले लोगों का सफर ठप हो सकता है।
रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के यात्रियों की फजीहत: नई दिल्ली, कश्मीरी गेट (ISBT) और सराय काले खां - निज़ामुद्दीन जैसे बड़े ट्रांसपोर्ट हब वाले मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी के चलते यूपी से ट्रेन या बस पकड़ने दिल्ली आने वाले यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने या ऑटो/कैब लेने में खासी मशक्कत करनी पड़ेगी.
राजीव चौक, मंडी हाउस और आईटीओ बंद: राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और आईटीओ जैसे कमर्शियल व सरकारी दफ्तरों वाले प्रमुख हब बंद रहने से वीकेंड पर दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वाले लोगों को पैदल या सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लग सकता है.
ADVERTISEMENT











