UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के दौर पर अब ब्रेक लगने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 4 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. हालांकि बारिश रुकने के साथ ही ठिठुरन और घने कोहरे की वापसी होने वाली है.कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है. इसलिए हाइवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालक फॉग लाइट का प्रयोग करें और स्पीड पर कंट्रोल रखें.
ADVERTISEMENT
बारिश पर लगा ब्रेकअब कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. बारिश की गतिविधियां थमने से आसमान तो साफ होगा. लेकिन वातावरण में मौजूद नमी के कारण 23 जिलों में भीषण कोहरा छाने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में घना कोहरा छाया रहेगा.
बता दें आज यानी मंगलवार की सुबह कानपुर, औरैया और जालौन समेत कई जिलों में 40-60 किमी/घंटा चलने वाली तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. वहीं उन्नाव, चित्रकूट, इटावा में आधे घंटे तक ओले गिरे जिससे सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई.
5 फरवरी को चलेगी तेज हवाएं
मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 फरवरी को भी मौसम शुष्क बना रहेगा. लेकिन धूप निकलने के बावजूद राहत कम मिलेगी. इसकी वजह है 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज पछुआ हवाएं. इन सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.जिससे सुबह और रात की ठिठुरन अभी बरकरार रहेगी.
ADVERTISEMENT









