UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कुदरत के तेवर एक बार फिर कड़े होने वाले हैं. राज्य में कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश, आसमानी बिजली और घने कोहरे का ट्रिपल अटैक होने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 3 फरवरी के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी अलर्ट जारी किया है. प्रयागराज, वाराणसी और झांसी समेत दर्जनों जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. वहीं 40 किमी की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाएं और जीरो विजिबिलिटी वाला कोहरा लोगों की मुसीबतें बढ़ाने वाला है. अगर आप कल घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो पहले मौसम का ताजा हाल जरूर जान लें.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में बारिश होने की संभवना
मौसम विभाग के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है.
झोंकेदार हवाओं को लेकर इन जिलों में है अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया है कि हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है.
यहां पड़ेगा 'घना से बहुत घना' कोहरा
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर एवं आसपास के इलाकों में 'घना से बहुत घना' कोहरा पड़ने के अलर्ट दिया है.
इन जिलों में घना कोहरा का अलर्ट
मौसम विभाग ने फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.
ADVERTISEMENT









